शीतला माता की आरती का महत्व (Importance of Sheetla Mata Aarti)
शीतला माता की आरती का पाठ करने से भक्तों की आस्था और भक्ति बढ़ती है, जिससे उन्हें मानसिक शांति और आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होती है।
राम सिया राम भजन (Ram Siya Ram Bhajan)
शीतला माता अपने भक्तों के तन और मन को शीतल कर समस्त प्रकार के रोगों और कष्टों का नाश करती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, वे चेचक, खसरा आदि रोगों की रक्षा करने वाली देवी मानी जाती हैं। उन्हें देवी दुर्गा और देवी पार्वती के अवतार के रूप में भी पूजनीय माना गया है। जो भक्त श्रद्धा पूर्वक शीतला माता की आरती करता है, वह जीवन में बीमारियों से सुरक्षित रहता है। उनकी पूजा के पश्चात आरती का विशेष महत्व होता है, जो भक्तों को माता की कृपा प्राप्त करने का मार्ग प्रदान करती है।
धनतेरस आरती – धनवंतरि भगवान की आरती (Dhanteras Aarti – Bhagwan Dhanvantari ki Aarti)
शीतला माता की आरती (Aarti of Sheetla Mata)
जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
आदि ज्योति महारानी
सब फल की दाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
आदि ज्योति महारानी
सब फल की दाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भाता।
मैया श्वेत छत्र भाता।
ऋद्धि-सिद्धि चँवर डोलावे,
जगमग छवि छाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
विष्णु सेवत ठाढ़े,सेवें शिव धाता।
मैया सेवें शिव धाता।
वेद पुराण वरणत
पार नहीं पाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
इन्द्र मृदङ्ग बजावत चंद्र वीणा हाथा।
मैया चंद्र वीणा हाथा।
सूरज ताल बजावे
नारद मुनि गाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
घण्टा शंख शहनाई बाजै मन भाता।
मैया बाजै मन भाता।
करे भक्त जन आरती
लखि लखि हर्षाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
ब्रह्म रूप वरदानी तीन काल ज्ञाता।
मैया तीन काल ज्ञाता।
भक्तन को सुख देती
मातु पिता भ्राता॥
ॐ जय शीतला माता…।
जो जन ध्यान लगावे प्रेम शक्ति पाता।
मैया प्रेम शक्ति पाता।
सकल मनोरथ पावे
भवनिधि तर जाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
रोगों से जो पीड़ित कोई शरण तेरी आता।
मैया शरण तेरी आता।
कोढ़ी पावे निर्मल काया
अन्ध नेत्र पाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
बांझ पुत्र को पावे दरिद्र कट जाता।
मैया दरिद्र कट जाता।
ताको भजै जो नाहीं
सिर धुनि पछताता॥
ॐ जय शीतला माता…।
शीतल करती जन की तू ही है जग त्राता।
मैया तू ही है जग त्राता।
उत्पत्ति बाला बिनासन
तू सब की माता॥
ॐ जय शीतला माता…।
दास नारायण
मैया कर जोरी माता।
भक्ति आपनी दीजै
और न कुछ माता॥
ॐ जय शीतला माता…।
जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
आदि ज्योति महारानी
सब फल की दाता॥
ॐ जय शीतला माता…।
राणी सती दादी चालीसा (Rani Sati Dadi Chalisa)
आदिनाथ चालीसा (Adinath Chalisa)
झूलेलाल चालीसा (Jhulelal Chalisa)
विश्वकर्मा चालीसा (Vishwakarma Chalisa)
महालक्ष्मी बीज मंत्र (Mahalakshmi Beej Mantra)
श्री सूक्त पाठ (Shri Sukta Path)
ॐ धनाय नमः मंत्र (Om Dhanaye Namah Mantra)
गोरखनाथ चालीसा (Gorakhnath Chalisa)
खाटू श्याम चालीसा (Khatu Shyam Chalisa)
कैला देवी चालीसा (Kaila Devi Chalisa)


