हनुमान जी कलयुग के सबसे सिद्ध देवता माने जाते हैं। अगर आप सच्चे मन से मंगलवार को इनकी पूजा करें और खास मंत्रों का जाप करें, तो हर कष्ट दूर हो सकता है। हनुमान जी के कुछ शक्तिशाली मंत्र हैं, जो विशेष रूप से मंगलवार के दिन प्रभावी माने जाते हैं।
हनुमान जी की पूजा विधि:
- प्रसाद अर्पण: मंगलवार के दिन बजरंगबली को सिंदूर, चंदन, अक्षत (चावल), गुलाब, बेसन के लड्डू या अपनी श्रद्धा अनुसार प्रसाद चढ़ाएं।
- दीपक प्रज्वलन: फिर मिट्टी के दीपक में तेल का दीया प्रज्वलित करें और उसे पूर्व दिशा में रखें।
- माला से जाप: रुद्राक्ष की माला से 108 बार बजरंगबली के मंत्रों का जाप करें।
- मंत्र जाप के बाद हवन: जाप पूर्ण होने के बाद हवन करें, जिससे मंत्र सिद्ध हो जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।
हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्र:
- ‘ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा’
लाभ: यदि लंबे समय से बीमारियां परेशान कर रही हैं, तो इस मंत्र का नियमित जाप करने से असाध्य रोगों का नाश होता है और स्वास्थ्य लाभ मिलता है। - ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्’
लाभ: यह हनुमान जी का रुद्र मंत्र है, जो शत्रु, भय, अनिद्रा और जनहानि के डर से छुटकारा दिलाने में सहायक है। यह मंत्र शांति और सुरक्षा प्रदान करता है। - ‘ॐ हं हनुमते नम:’
लाभ: यह चमत्कारी मंत्र वाणी से संबंधित कार्यों में सफलता पाने के लिए किया जाता है। यदि वाद-विवाद, न्यायालय या अन्य किसी कार्य में बाधा आ रही हो, तो इस मंत्र का जाप मंगलवार को विधिपूर्वक करें। - ‘ॐ नमो भगवते हनुमते नम:’
लाभ: यदि वैवाहिक जीवन में समस्या आ रही हो या संतान पर संकट हो, तो इस मंत्र से हनुमान जी की पूजा करें। यह मंत्र हर कष्ट को दूर करने में सक्षम है और घर में सुख-शांति का माहौल बनाए रखता है। - ‘भूत पिसाच निकट नहिं आवै, महाबीर जब नाम सुनावै’
लाभ: अगर घर में क्लेश हो रहा हो या परिवार में प्रेम में कमी आ रही हो, तो इस मंत्र का जाप करें। यह मंत्र प्रेत बाधा और टोने-टोटके का असर नष्ट कर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
इन मंत्रों का नियमित जाप और हनुमान जी की पूजा से आप अपने जीवन में सुख, समृद्धि और शांति पा सकते हैं।
Please follow and like us:


