माँ शाकंभरी की आराधना से जीवन में समृद्धि, शांति और परिवार में सुख-शांति का वास होता है।
श्री शाकंभरी देवी आरती का महत्व (Importance of Shri Shakambhari Devi Aarti)
शास्त्रों के अनुसार, माँ शाकंभरी को आदिशक्ति माँ दुर्गा का अवतार माना जाता है। उनकी पूजा और आरती करने से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी कार्य सिद्ध होते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धा भाव से माँ शाकंभरी की आरती करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और ऐश्वर्य बना रहता है। आइए, माँ शाकंभरी की आरती का पाठ करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
शाकंभरी देवी आरती (Shakambhari Devi Aarti)
हरी ॐ श्री शाकुम्भरी अम्बा जी की आरती कीजो ऐसी अदभुत रूप ह्रदय धर लीजो |
शताक्षी दयालु की आरती कीजो तुम परिपूर्ण आदि भवानी माँ, सब घट तुम आप बखानी माँ |
शाकुम्भरी अम्बा जी की आरती कीजो ……….
तुम्ही हो शाकुम्भर, तुम ही हो सताक्षी माँ, शिवमूर्ति माया प्रकाशी माँ |
शाकुम्भरी अम्बा जी की आरती कीजो ………
नित जो नर – नारी अम्बे आरती गावे माँ इच्छा पूर्ण कीजो, शाकुम्भर दर्शन पावे माँ
शाकुम्भरी अम्बा जी की आरती कीजो…….
जो नर आरती पढ़े पढावे माँ, जो नर आरती सुनावे माँ, बस बैकुंठ शाकुम्भर दर्शन पावे |
शाकुम्भरी अंबा जी की आरती कीजो……


