श्री कुबेर जी की कृपा से व्यक्ति के व्यापार और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। उनकी उपासना से जीवन में समृद्धि, संपन्नता और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
सिद्धिविनायक जी की आरती (Siddhivinayak ji ki aarti)
श्री कुबेर आरती का महत्व (Importance of Shri Kuber Aarti)
श्री कुबेर जी धन और समृद्धि के देवता हैं, जिनकी पूजा से व्यापार में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है। उनकी आरती करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है, धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है, और सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। उनके आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन में ऐश्वर्य और सौभाग्य का वास होता है।
जानकीनाथ जी की आरती (Jankinath ji ki aarti)
कुबेर जी की आरती (Kuber ji ki aarti)
ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे, स्वामी जै यक्ष जै यक्ष कुबेर हरे ।
शरण पड़े भगतों के, भण्डार कुबेर भरे ।
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥
शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े, स्वामी भक्त कुबेर बड़े ।
दैत्य दानव मानव से, कई-कई युद्ध लड़े ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥
स्वर्ण सिंहासन बैठे, सिर पर छत्र फिरे, स्वामी सिर पर छत्र फिरे ।
योगिनी मंगल गावैं, सब जय जय कार करैं ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥
गदा त्रिशूल हाथ में, शस्त्र बहुत धरे, स्वामी शस्त्र बहुत धरे ।
दुख भय संकट मोचन, धनुष टंकार करें ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥
भांति भांति के व्यंजन बहुत बने, स्वामी व्यंजन बहुत बने ।
मोहन भोग लगावैं, साथ में उड़द चने ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥
बल बुद्धि विद्या दाता, हम तेरी शरण पड़े, स्वामी हम तेरी शरण पड़े ।
अपने भक्त जनों के, सारे काम संवारे ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥
मुकुट मणी की शोभा, मोतियन हार गले, स्वामी मोतियन हार गले ।
अगर कपूर की बाती, घी की जोत जले ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥
यक्ष कुबेर जी की आरती, जो कोई नर गावे, स्वामी जो कोई नर गावे ।
कहत प्रेमपाल स्वामी, मनवांछित फल पावे ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥
एकादशी जी की आरती (Ekadashi ji ki aarti)
धर्मराज जी की आरती (Dharamraj ji ki aarti)
शांताकारं शिखर शयनं मंत्र – शिव मंत्र (Shantakaaran Shikhar Shayanam Mantra – Shiva Mantra)
नरसिंह जी की आरती (Narasimha ji ki aarti)
श्री रामायण जी की आरती (Aarti Shri Ramayan Ji ki)
श्रीकृष्ण जी की आरती (Shree Krishna ji ki Aarti)
खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam ji ki aarti)