भगवान नृसिंह की कृपा से सभी बाधाओं का नाश होता है, और भक्त को सुख, शांति व समृद्धि प्राप्त होती है।
भगवान नृसिंह जी की आरती का महत्व (Importance of Lord Narasimha’s Aarti)
भगवान नृसिंह जी की नित्य आरती और पूजा करने से सभी शत्रुओं का विनाश होता है और जीवन के समस्त संकट दूर हो जाते हैं। नृसिंह भगवान अपने भक्तों की हर प्रकार की बाधा, संकट और विपत्ति को दूर करने में समर्थ हैं।
जो व्यक्ति प्रतिदिन श्रद्धा से भगवान नृसिंह जी की आरती का पाठ करता या सुनता है, उसके जीवन में कोई भी विपत्ति टिक नहीं पाती। यदि कोई कठिनाई आती भी है, तो भगवान नृसिंह अपने भक्त को उससे लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। साथ ही, नित्य आरती करने से भगवान नृसिंह जी की असीम कृपा सदैव बनी रहती है।
नरसिंह जी की आरती (Narasimha ji ki aarti)
ॐ जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे ।
स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, जनका ताप हरे
॥ ॐ जय नरसिंह हरे ॥
तुम हो दिन दयाला, भक्तन हितकारी, प्रभु भक्तन हितकारी ।
अद्भुत रूप बनाकर, अद्भुत रूप बनाकर, प्रकटे भय हारी
॥ ॐ जय नरसिंह हरे ॥
सबके ह्रदय विदारण, दुस्यु जियो मारी, प्रभु दुस्यु जियो मारी ।
दास जान आपनायो, दास जान आपनायो, जनपर कृपा करी
॥ ॐ जय नरसिंह हरे ॥
ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे, प्रभु माला पहिनावे ।
शिवजी जय जय कहकर, पुष्पन बरसावे
॥ ॐ जय नरसिंह हरे ॥


