भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने और सभी संकटों से मुक्ति के लिए इस आरती का पाठ करें।
खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam ji ki aarti)
बुधवार की आरती का महत्व (Importance of Wednesday Aarti)
बुधवार के दिन भगवान श्रीकृष्ण की आरती, भक्ति और आराधना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। जो भी श्रद्धालु प्रेम और श्रद्धा से श्री जुगल किशोर की आरती करता है, उसकी सभी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं। भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
आइए, हम सभी मिलकर श्री जुगल किशोर जी की आरती करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
सत्यनारायण जी की आरती (Satyanarayan ji ki aarti)
बुधवार आरती (Budhwar ki aarti):
आरती युगलकिशोर की कीजै।
तन मन भी न्यौछावर कीजै॥
गौर श्याम मुख निरखन लीजै।
हरि का स्वरूप नयन भरि पीजै॥
गौर श्याम मुख निरखन लीजै।
हरि का स्वरूप नयन भरि पीजै॥
तन मन भी न्यौछावर कीजै॥
आरती युगलकिशोर की कीजै।
रवि शशि कोटि बदन की शोभा।
ताहि निरखि मेरो मन लोभा॥
रवि शशि कोटि बदन की शोभा।
ताहि निरखि मेरो मन लोभा॥
तन मन भी न्यौछावर कीजै॥
आरती युगलकिशोर की कीजै।
ओढ़े नील पीत पट सारी।
कुंज बिहारी गिरिवरधारी॥
ओढ़े नील पीत पट सारी।
कुंज बिहारी गिरिवरधारी॥
तन मन भी न्यौछावर कीजै॥
आरती युगलकिशोर की कीजै।
फूलन सेज फूल की माला।
रत्न सिंहासन बैठे नंदलाला॥
फूलन सेज फूल की माला।
रत्न सिंहासन बैठे नंदलाला॥
तन मन भी न्यौछावर कीजै॥
आरती युगलकिशोर की कीजै।
कंचन थार कपूर की बाती।
हरि आए निर्मल भई छाती॥
कंचन थार कपूर की बाती।
हरि आए निर्मल भई छाती॥
तन मन भी न्यौछावर कीजै॥
आरती युगलकिशोर की कीजै।
श्री पुरुषोत्तम गिरिवरधारी।
आरती करें सकल ब्रज नारी॥
श्री पुरुषोत्तम गिरिवरधारी।
आरती करें सकल ब्रज नारी॥
तन मन भी न्यौछावर कीजै॥
आरती युगलकिशोर की कीजै।
नंदनंदन बृजभान किशोरी।
परमानंद स्वामी अविचल जोरी॥
नंदनंदन बृजभान किशोरी।
परमानंद स्वामी अविचल जोरी॥
तन मन भी न्यौछावर कीजै॥
आरती युगलकिशोर की कीजै।
आरती युगलकिशोर की कीजै।
तन मन भी न्यौछावर कीजै॥
आरती युगलकिशोर की कीजै।
तन मन भी न्यौछावर कीजै॥
गायत्री माता आरती (Gayatri Mata Aarti)
अहोई माता की आरती (Ahoi Mata ki Aarti)
श्रीकृष्ण जी की आरती (Shree Krishna ji ki Aarti)
सूर्यदेव आरती (Suryadev Aarti)
शारदा जी की आरती (Sharda ji ki Aarti)
तुलसी माता की आरती (Tulsi Mata Aarti)


