ॐ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।
छायामार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।
यह मंत्र शनि देव को समर्पित है, शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है, वो लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं।
मंत्र का अर्थ (Meaning of Mantra)
जिनका शरीर नीला है। जो देवी छाया और भगवान सूर्य देव के पुत्र हैं। ऐसे शनि महाराज जी को हम प्रणाम करते हैं।
मंत्र का लाभ (Benefits of the Mantra)
भगवान शनि देव का यह मंत्र बहुत ही शक्तिशाली है, इस मंत्र का जाप करने से शनि देव की साढ़े साती समाप्त हो जाती है। इस मंत्र के ध्यान और जाप से शनि की साढ़े साती के सभी दोष दूर होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र के 23000 जाप से साढ़े साती से गंभीर व्यक्ति को लाभ मिलता है।


