श्री राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे ।
सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने ॥
श्री राम रामेति रामेति मंत्र का अर्थ।
राम राम का जाप बड़ा ही मनोरम है और मन को भाने वाला है और यह पवित्र राम नाम भगवान विष्णु के हजार नाम के बराबर है। यह भगवान शिव माता पार्वती को समझते हुए कही थी।
यह मंत्र भगवान राम और उनकी महिमा को प्रदर्शित करता है। इस मंत्र का जाप करने से विष्णु सहस्रनाम के बराबर फल मिलता है। यह मंत्र संपूर्ण सहस्रनाम के बराबर माना गया है। इसे राम तारक मंत्र भी कहते हैं।
मंत्र के बारे में कथा:
इस मंत्र की एक अति रोचक और प्राचीन कथा है। एक बार भगवान शिव भोजन कर रहे थे और वह माता पार्वती जी के साथ भोजन करना चाहते थे। उन्हें माता पार्वती को भोजन के लिए बुलाया लेकिन पार्वती जी ने यह कहकर रुकने के लिए कहा कि वे विष्णु सहस्रनाम नाम का जाप कर रही हैं। कुछ देर बाद दोबारा बुलाने पर भी उन्होंने यहीं कहा कि वे विष्णु सहस्रनाम नाम का जाप कर रही हैं। भोजन में देर हो रही थी तब भगवान शिव ने माता पार्वती को यह मंत्र बताया था और कहा था राम नाम का जाप करने से विष्णु सहस्रनाम नाम के बराबर फल मिलता है। तब माता पार्वती ने राम रामेति रामेति मंत्र का जाप किया और फिर भगवान शिव और माता पार्वती ने भोजन किया।


