यह एक प्राथना मंत्र है जिसमे हम भगवन से विनती करते हैं की वो हमें अंधकार और बुराई से बचाए और शांति प्रदान करे. इस मंत्र को पवमान मंत्र भी कहते है.
ॐ असतो मा सद्गमय।
तमसो मा ज्योतिर्गमय।
मृत्योर्मामृतं गमय ॥
ॐ शान्ति शान्ति शान्तिः ॥
– बृहदारण्यकोपनिषद् 1.3.28
ॐ असतो मा सद्गमय (पवमान) मंत्र का हिंदी अर्थ.
इस मन्त्त्र में हम भगवन से प्राथना करते हैं की हे प्रभु! मुझे असत्य से सत्य की ओर । मुझे अन्धकार (बुराई) से प्रकाश (अच्छा मार्ग) की ओर । और मुझे मृत्यु से अमरता की ओर ले चलो॥


