गंगा माँ की कृपा से भक्तों के सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में शुद्धता एवं स्वास्थ्य में सुधार आता है।
शिवरात्रि की आरती (Shivratri Aarti)
गंगा माँ की आरती का महत्व (Importance of Aarti of Mother Ganga)
भारत में गंगा माता को पवित्रता और मोक्षदायिनी के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि गंगा माँ की आराधना और आरती करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है। जो भी श्रद्धा से नित्य गंगा माँ की आरती करता है, वह सभी प्रकार की चिंताओं से मुक्त होकर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति करता है।
शारदा जी की आरती (Sharda ji ki Aarti)
गंगा जी की आरती (Ganga ji ki aarti)
ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मन वांछित फल पाता
॥ ॐ जय गंगे माता…
चन्द्र सी ज्योत तुम्हारी, जल निर्मल आता ।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता
॥ ॐ जय गंगे माता…
पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता ।
कृपा दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुखदाता
॥ ॐ जय गंगे माता…
एक बार ही जो तेरी, शरणागति आता ।
यम की त्रास मिटाकर, परम गति पाता
॥ ॐ जय गंगे माता…
आरती मात तुम्हारी, जो जान नित्त जाता ।
दास वाही सहज में, मुक्ति को पाता
॥ ॐ जय गंगे माता…
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मन वांशित फल पाता
॥ ॐ जय गंगे माता…
तुलसी माता की आरती (Tulsi Mata Aarti)
भगवद् गीता आरती (Bhagavad Geeta Aarti)
आदित्य हृदय स्तोत्र (Aditya Hridaya Stotra)
श्री विश्वकर्मा आरती (Shri Vishwakarma Aarti)
शीतला माता की आरती (Shitala Mata ki Aarti)


