मां कात्यायनी की पूजा विधि, भोग, मंत्र और आरती
नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। यह स्वरूप शक्ति और युद्ध का प्रतीक है, जिसे माता ने महिषासुर का वध करने के लिए धारण किया था। देवी कात्यायनी को ऋषि कात्यायन की पुत्री के रूप में जाना जाता है, इसलिए उनका यह नाम पड़ा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इनकी उपासना से गुरु ग्रह (बृहस्पति) का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत तेजस्वी और दिव्य है। वे सिंह पर विराजमान हैं और उनके चार हाथों में कमल, तलवार, वरद मुद्रा और अभय मुद्रा होती है। इनकी पूजा करने से भय, रोग और शत्रुओं का नाश होता है तथा साधक को सफलता प्राप्त होती है।
मां कात्यायनी को प्रिय भोग | Maa Katyayani Bhog
- मां कात्यायनी को लाल रंग के फूल अत्यंत प्रिय हैं।
- विशेष रूप से लाल गुलाब अर्पित करने से माता प्रसन्न होती हैं।
- मां को शहद का भोग लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह उन्हें अत्यंत प्रिय है।
मां कात्यायनी मंत्र | Maa Katyayani Mantra
1- ‘ॐ ह्रीं नम:।।’
चन्द्रहासोज्जवलकराशार्दुलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।
ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥
2- कात्यायनी महामाये , महायोगिन्यधीश्वरी।
नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।।
मां कात्यायनी की आरती | Maa Katyayani Aarti
मां कात्यायनी की आरती
जय जय अम्बे, जय कात्यायनी।
जय जगमाता, जग की महारानी।
बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहां वरदाती नाम पुकारा।
कई नाम हैं, कई धाम हैं।
यह स्थान भी तो सुखधाम है।
हर मंदिर में जोत तुम्हारी।
कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी।
हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मंदिर में भक्त हैं कहते।
कात्यायनी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की।
झूठे मोह से छुड़ाने वाली।
अपना नाम जपाने वाली।
बृहस्पतिवार को पूजा करियो।
ध्यान कात्यायनी का धरियो।
हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी।
जो भी मां को भक्त पुकारे।
कात्यायनी सब कष्ट निवारे।
मंत्र जाप विधि | Mantra Jaap Vidhi
- मां कात्यायनी के मंत्रों का जाप 108 बार करना चाहिए।
- पूजा के समय लाल वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
- श्रद्धा और विश्वास के साथ मंत्रों का जाप करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है।
मां कात्यायनी की पूजा से साधक को शक्ति, ज्ञान और विजय प्राप्त होती है। उनकी कृपा से सभी कष्ट समाप्त होते हैं और जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। जय मां कात्यायनी!


