तुलसी माता की आरती का नियमित पाठ करने से भक्तों को मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। यह न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है बल्कि घर में सकारात्मकता और समृद्धि भी लाती है।
तुलसी माता आरती का महत्व और लाभ (Importance and benefits of Tulsi Mata Aarti)
“जय जय तुलसी माता” माँ तुलसी की सबसे लोकप्रिय आरती है, जिसे विभिन्न धार्मिक अवसरों पर गाया जाता है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे में माँ लक्ष्मी का वास होता है, जो धन, सुख, और समृद्धि की देवी हैं। प्रतिदिन तुलसी माता की आरती करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है। इसके अलावा, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में आपसी प्रेम एवं सौहार्द बढ़ता है।
ॐ अन्तरिक्षाय नमः मंत्र (Om Antarikshaya Namah Mantra)
तुलसी माता की आरती (Tulsi Mata Aarti)
जय जय तुलसी माता, सब जग की सुखदाता।
सब योगों के ऊपर, सब भोगों के ऊपर,
रुज से रक्षा कर भव त्राता।
॥ जय जय तुलसी माता ॥
बटु पुत्री है श्यामा सुर बल्ली है ग्राम्या,
विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता।
॥ जय जय तुलसी माता ॥
हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वंदित,
पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता।
॥ जय जय तुलसी माता ॥
लेकर जन्म विजन में आई दिव्य भवन में,
मानव लोक तुम्हीं से, सुख संपत्ति पाता।
॥ जय जय तुलसी माता ॥
हरि को तुम अति प्यारी श्याम वर्ण कुमारी,
प्रेम अजब है उनका तुम से कैसा नाता।
॥ जय जय तुलसी माता ॥
जय जय तुलसी माता, सब जग की सुखदाता।
सब योगों के ऊपर, सब भोगों के ऊपर,
रुज से रक्षा कर भव त्राता।
॥ जय जय तुलसी माता ॥
गर्भ रक्षा महामंत्र (Garbha Raksha Mantra)
गर्भ संस्कार मंत्र (Garbh Sanskar Mantra)
ॐ बागेश्वराय वीर वीराय हूँ फट स्वाहा (Om Bageshwaraya VeerVeeraya Hum Fat Swaha)
भूत-पिशाच निकट न आवे, महावीर जब नाम सुनावे (Bhoot Pisaach Nikat Nahi Aave Mahavir Jab Naam Sunave)
नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा (Nase Rog Hare Sab Peera Japat Nirantar Hanumat Veera)
रोगों और समस्याओं के निवारण का मंत्र (Rogon aur Samasyaon ke Nivaaran ka Mantra)
जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी मंत्र (Jayanti Mangala Kali Bhadrakali Kapalini Mantra)
ॐ हं हनुमते नमः मंत्र (Om Ham Manumate Namah mantra)
श्री राम रामेति रामेति मंत्र (Shri Ram Rameti Rameti Mantra)


